फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   contract worker crushed to death by truck, chaos for four and a half hours

Meerut News: नगर निगम के संविदाकर्मी की ट्रक से कुचलकर मौत, साढ़े चार घंटे हंगामा

Sat, 01 Feb 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
contract worker crushed to death by truck, chaos for four and a half hours
मेरठ..कंवलजीत..बिजली बाबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर ट्रक ने युवक को कुचला मोके पर मोत के
आक्रोशित लोगों ने जाम लगाया, ट्रक में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश
विज्ञापन

बिजली बंबा बाईपास पर शुक्रवार शाम हुआ हादसा, मौके पर छह थानों की फोर्स पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर शुक्रवार शाम नगर निगम के बाइक सवार संविदाकर्मी अरुणपाल (30) को ट्रक ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने आर्थिक मदद और आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए मार्ग जाम लगाकर हंगामा किया। ट्रक में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की गई। छह थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर करीब साढ़े चार घंटे बाद रात साढ़े 11 बजे जाम खुलवाया।
गगोल निवासी अरुणपाल नगर निगम में जेसीबी चलाता था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने अरुण की बाइक में टक्कर मार दी। इससे अरुण बाइक समेत गिर गया। ट्रक का पहिया अरुण के सीने के ऊपर से उतर गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अरुण का शव देख परिजन बेसुध हो गए। ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी और आग लगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने किसी तरह उन्हें रोका।
विज्ञापन

ग्रामीण सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पत्नी को पेंशन दिलाने की मांग करने लगे। आसपास के छह थानों की फोर्स बुला ली गई। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार और सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण मांग पूरी होने तक धरने से न उठने की बात पर अड़ गए। जद्दोजहद के बाद ग्रामीण अधिकारियों के हरसंभव मदद के आश्वासन पर शांत हुए और जाम खोला। सीओ ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है।
---
परिजनों का रोते हुए बुरा हाल
अरुणपाल की मौत के बाद सभी परिजनों का रोते हुए बुरा हाल हो गया। चचेरे भाई अंकित पाल ने बताया कि वर्ष 2017 में अरूण की नगर निगम में नौकरी लगी थी। परिवार में पत्नी मीनाक्षी, पुत्र हरप्रीत, मां जगवती, पिता रामप्रसाद और दो छोटे भाई विकास व राहुल हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है।
---
ओवरलोड वाहनों पर नहीं लगी रोक
गुस्साए ग्रामीणों का कहना था कि शहर में ओवरलोड ट्रकों पर पुलिस रोक नहीं लगा पा रही है। इनकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। एक और घर का चिराग ओवरलोड ट्रक की वजह से बुझ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक में चालक के अलावा दो और लोग थे। हादसा होते ही से लोग ट्रक से कूदकर भाग निकले।

---
पांच किमी लंबा जाम लगा
हादसे के बाद ग्रामीणों के हंगामे के चलते बिजली बंबा बाईपास पर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। जाम में वाहन चालक फंस गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आनन-फानन में बिजली बंबा चौकी और शॉप्रिक्स मॉल से वाहनों को बाईपास पर जाने से रोका। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों के भेजा गया। इसके चलते वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मेरठ..कंवलजीत..बिजली बाबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर ट्रक ने युवक को कुचला मोके पर मोत के

मेरठ..कंवलजीत..बिजली बाबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर ट्रक ने युवक को कुचला मोके पर मोत के

मेरठ..कंवलजीत..बिजली बाबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर ट्रक ने युवक को कुचला मोके पर मोत के

मेरठ..कंवलजीत..बिजली बाबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर ट्रक ने युवक को कुचला मोके पर मोत के

मेरठ..कंवलजीत..बिजली बाबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर ट्रक ने युवक को कुचला मोके पर मोत के

मेरठ..कंवलजीत..बिजली बाबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर ट्रक ने युवक को कुचला मोके पर मोत के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed