फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Contract lineman suffers burn injuries after power supply suddenly resumes after shutdown

Meerut News: शटडाउन के बाद अचानक बिजली आपूर्ति शुरू होने से संविदा लाइनमैन झुलसा

Sat, 22 Aug 2026 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Contract lineman suffers burn injuries after power supply suddenly resumes after shutdown
करंट की चपेट में आकर झुलसा लाइनमैन (स्रोत विद्युत विभाग) फलावदा
- घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालत गंभीर
विज्ञापन

- गढ़मुक्तेश्वर के गांव लडप़ुरा का रहने वाला है पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव नंगला एजदी में शनिवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन में आई खराबी को ठीक कर रहा संविदा लाइनमैन अचानक लाइन में करंट आने से गंभीर रूप से झुलस गया और खंभे से नीचे गिर गया। घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शनिवार को गांव नंगला एजदी के बाहर स्थित ट्रांसफार्मर से गांव की ओर जा रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन में खराबी आ गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर फलावदा बिजलीघर में तैनात संविदा लाइनमैन मौजपाल निवासी लडपुरा थाना गढ़मुक्तेश्वर अपने साथी लाइनमैन मुकेश के साथ शटडाउन लेकर मौके पर पहुंचे। मौजपाल खंभे पर चढ़कर लाइन का फॉल्ट ठीक कर रहे थे। आरोप है कि इसी वक्त बिजलीघर से अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई। लाइन में करंट आते ही मौजपाल उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलसकर पोल से नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन

हादसे के बाद साथी लाइनमैन मुकेश और मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल मौजपाल को मेरठ के निजी अस्पताल पहुंचाया। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। मौके पर मौजूद रक्षान, राकेश, रमेश, परवीन, नरेश, ओमपाल, टिंकू और इकराम समेत अन्य ग्रामीणों ने मामले की जांच कर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विद्युत निगम के अभियंता इंद्रजीत सिंह पटेल का कहना है कि मौजपाल शटडाउन लेकर नंगला एजदी में विद्युत लाइन ठीक कर रहा था। उसे करंट लगने के मामले की जांच कराई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि लाइन में करंट कैसे आया और सप्लाई किस परिस्थिति में चालू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed