फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   contract farming will give economic stregth ot small farmers : surendra

कांट्रेक्ट फार्मिंग से छोटे किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी : सुरेंद्र नागर

Tue, 06 Oct 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
contract farming will give economic stregth ot small farmers : surendra
मेरठ। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि नए कृषि कानून में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की व्यवस्था है। कांट्रेक्ट फॉर्मिंग इसका मुख्य उदाहरण है। वह सोमवार को सर्किट हाउस में कृषि कानूनों को लेकर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि दशकों से मांग उठती रही है कि किसान को उसकी उपज बेचने की आजादी मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों का दर्द समझा और इस बिल के जरिए उन्हें आजादी दी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मंडी एक्ट को यथास्थिति में बनाए रखा है। किसान मंडी में भी उपज बेच सकता है। 22 फसलों का न्यूनतम मूल्य भी बरकरार है। सांसद ने कहा कि जोत लगातार घट रही है। वहीं, उपज को लेकर किसान भयभीत रहता है। नए कृषि कानून में कांट्रेक्ट फॉर्मिंग को शामिल किया है। कई छोटे किसान एक साथ मिलकर इसके जरिए अपनी फसल बोने से पहले ही दाम तय कर सकेंगे। यह व्यवस्था किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगी। खास बात यह कि कांट्रेक्ट फसल का रहेगा न कि किसान की जमीन का। भ्रम फैलाया जा रहा है कि कंपनी जमीन हड़प लेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एक लाख करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की योजना है। जिसमें उपज को सुरक्षित रखने के लिए पंचायत स्तर पर वेयरहाउस बनेंगे। उनका कहना है कि विरोध किसान नहीं बल्कि किसान संगठन कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि हाथरस प्रकरण में सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। यहां जिलाध्यक्ष अनुज राठी, मुखिया गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, पूर्व विधायक रणवीर राणा एवं जगत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed