फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Contest for two posts in MACTA election; voting on the 27th.

Meerut News: मैक्टा चुनाव में दो पदों पर मुकाबला, 27 को होगा मतदान

Wed, 14 Oct 2026 09:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Contest for two posts in MACTA election; voting on the 27th.
- नाम वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी
विज्ञापन

- महासचिव और संयुक्त सचिव/कोषाध्यक्ष पद के लिए आमने-सामने होंगे प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (मैक्टा) के चुनाव में महासचिव और संयुक्त सचिव/कोषाध्यक्ष के पदों पर मुकाबला होगा। नाम वापसी के बाद बुधवार को वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. अशोक कुमार के अनुसार, दोनों पदों के लिए 27 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मेरठ कॉलेज परिसर स्थित मैक्टा कार्यालय में मतदान होगा। महासचिव पद पर भूगोल विभाग के प्रो. नीरज तोमर और मनोविज्ञान विभाग की डॉ. अनीता मोरल के बीच मुकाबला होगा। वहीं, संयुक्त सचिव/कोषाध्यक्ष पद के लिए वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. सीमा रानी और भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. अतुल यादव प्रत्याशी हैं।

अध्यक्ष पद पर समाजशास्त्र विभाग के प्रो. अनिल कुमार, उपाध्यक्ष पद पर रसायन विज्ञान विभाग की प्रो. आभा अवस्थी और सामाजिक सचिव पद पर प्राणी विज्ञान विभाग की डॉ. श्वेता जैन प्रत्याशी हैं। अकादमिक सचिव पद पर भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. पवन कुमार और खेल सचिव पद पर शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. सुधीर मलिक शामिल हैं। संकाय के प्रतिनिधियों में शिक्षा से प्रो. सीमा शर्मा, हिंदी से डॉ. दिनेश कुमार, विज्ञान से डॉ. निधि सिंह, विधि से डॉ. अशोक कुमार शर्मा और वाणिज्य से डॉ. पंकज कुमार भारती के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed