{"_id":"685066c4d002ed0341054a54","slug":"container-collided-tractor-trolley-hanging-on-the-railing-of-the-bridge-meerut-news-c-27-1-smrt1043-152397-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर ने मारी टक्कर, पुल की रेलिंग पर लटकी ट्रैक्टर-ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर ने मारी टक्कर, पुल की रेलिंग पर लटकी ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन
मंडावली के रतनाल पुल पर लटके ट्रैक्टर को निकालती क्रेन।
मंडावली (बिजनौर)। एनएच-74 पर सोमवार तड़के कंटेनर की टक्कर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी पुल की रेलिंग पर लटक गई। चांदपुर से ट्रैक्टर ट्रॉली में 15 सवार एक बच्चे के मुंडन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। हादसे में तीन घायल हो गए, जबकि कई लोगों को चोटें आईं। गनीमत ये रही कि ट्रैक्टर ट्रॉली नीचे नदी में नहीं गिरी, वरना कई जिंदगियों पर बन आती।
हादसा करीब चार बजे रतनाल नदी पुल पर हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली में चांदपुर के मोहल्ला संत नगर निवासी दीपा का डेढ़ वर्षीय बेटा, उसके परिवारजन और अन्य रिश्तेदार सहित 15 लोग सवार थे। टक्कर के बाद ट्रैक्टर रेलिंग पर लटक गया, जबकि ट्रॉली पुल की रेलिंग से अटककर रुक गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार अजय कुमार, रामशरण और लीलू घायल हो गए, जबकि कई लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी यात्री हादसे से स्तब्ध थे। हादसे के बाद पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाया और यातायात सुचारू कराया।
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होने से मुंडन संस्कार की यात्रा बीच में ही रुक गई। सभी यात्री मोटा महादेव पुलिस चौकी पर बैठ गए। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है।