{"_id":"69fc8481290639fe1d082335","slug":"contact-campaign-intensified-to-make-maharana-pratap-jayanti-grand-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104847-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महाराणा प्रताप जयंती भव्य बनाने के लिए संपर्क अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महाराणा प्रताप जयंती भव्य बनाने के लिए संपर्क अभियान तेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर 9 मई को रामराज में समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए चौहान क्षत्रिय महासभा द्वारा खादर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
बृहस्पतिवार को तारापुर गांव में आयोजित बैठक में ठाकुर देवेंद्र चौहान ने महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और शौर्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कुलदीप चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती पर राजस्थान सहित देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्राएं और विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। पवन चौहान ने समाज से एकजुट होकर महापुरुषों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
महासभा के पदाधिकारियों ने खादर क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। रामराज में होने वाले समारोह में सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान हरेंद्र चौहान, अमरीश चौहान, रामबीर चौहान समेत कई पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।