फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction work on the Makhdumpur-Naya Gaon road has begun.

Meerut News: मखदूमपुर-नया गांव मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

Wed, 21 Oct 2026 07:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Construction work on the Makhdumpur-Naya Gaon road has begun.
मखदूमपुर से नएगांव जाने वाले संपर्क मार्ग शुरू हुआ निर्माण कार्य बस्तोरा नारंग तक पहुंचा स्रोत
खादर क्षेत्र में बदहाल मखदूमपुर-नया गांव मार्ग पर लोक निर्माण विभाग सक्रिय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में मखदूमपुर से नया गांव तक जर्जर संपर्क मार्ग की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया है। विभाग ने मार्ग पर सफाई और निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
यह करीब 22 किलोमीटर लंबा मार्ग है। इसके चौड़ीकरण के लिए जुलाई 2025 में 16.47 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित हुआ था। बजट मिलने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ था। नवंबर 2025 में निर्माण शुरू हुआ, पर मई 2026 तक अधूरा रहा। जुलाई 2026 में काम रुकने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई थी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सतह से आवागमन बाधित था। भीकुंड तिराहे के पास गहरा गड्ढा भी बाधा बन गया था। मखदूमपुर, बस्तोरा नारंग, दूधली, चेतावाला, लतीफपुर, बामनोली, रठौरा खुर्द और तारापुर समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग प्रभावित थे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मार्ग की बदहाली पर लगातार खबरें प्रकाशित कीं। 18 जुलाई 2025 को चौड़ीकरण के लिए बजट निर्धारण की खबर दी गई। 6 दिसंबर 2025 को बंद पड़े काम के दोबारा शुरू होने की सूचना थी। 3 मई 2026 को छह माह से अधूरे काम पर चिंता जताई गई। 22 सितंबर 2026 को राकेश टिकैत के सामने भी यह मुद्दा उठा था। अब लोक निर्माण विभाग ने मखदूमपुर की ओर से सफाई शुरू की है। विभाग ने निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सतेंद्र कुमार ने बताया कि संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed