फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction Process for Health Sub-centers Accelerated; Directives Issued for Land Selection

Meerut News: स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण की प्रक्रिया तेज, भूमि चयन के दिए निर्देश

Sun, 12 Apr 2026 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Construction Process for Health Sub-centers Accelerated; Directives Issued for Land Selection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। जिला पंचायत की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 15वें वित्त आयोग के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस संबंध में एसडीएम को प्रस्तावित भूमि के चयन एवं सर्वे रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशों के तहत अवर अभियंता आदेश कुमार एवं अवर अभियंता रोहित कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया गया है कि चयनित ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण के लिए लगभग 300 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराई जानी है। इसके लिए उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं लेखपाल के साथ मिलकर प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सर्वे रिपोर्ट एवं डीपीआर निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है।अपर मुख्य अधिकारी वीएस कुशवाहा ने इस बारे में एसडीएम सरधना को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। भूमि के चयन एवं सर्वे के लिए तहसीलदार को रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed