फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction of Meerut-Baghpat highway will begin on February 2 in Uttar Pradesh

दो फरवरी से शुरू होगा मेरठ-बागपत हाईवे का निर्माण, यूपी-हरियाणा के लोगों को मिलेगा फायदा

Thu, 30 Jan 2020 09:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Construction of Meerut-Baghpat highway will begin on February 2 in Uttar Pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बागपत-मेरठ हाईवे (334 बी) के करीब 45 किमी के टुकड़े का विधिवत निर्माण दो फरवरी से शुरू हो जाएगा। दो लेन हाईवे के निर्माण से यूपी और हरियाणा के लोगों को लाभ होगा। मेरठ के कुराली में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


बालैनी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़-सोनीपत हाईवे के मेरठ से बागपत (334 बी) के करीब 45 किमी टुकड़े के निर्माण का एलान किया था। हाईवे का निर्माण गाजियाबाद की राज श्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी करेगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: काटे जाएंगे 3300 पेड़, वन विभाग ने दी अनुमति, हाईवे निर्माण का रास्ता हुआ साफ
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि दो फरवरी को मेरठ के कुराली के निकट उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मेरठ बाईपास से बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और इसके बाद गौरीपुर मोड़ से सोनीपत जिले की सीमा तक हाईवे का निर्माण होगा। हाईवे दो लेन बनेगा और आबादी क्षेत्र में चौड़ीकरण किया जाएगा। 

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि बाईपास निर्माण की योजना नहीं है। बालैनी के निकट टोल टैक्स लगाया जाएगा। उद्घाटन समारोह में भाजपा नेताओं और मंत्रियों के आने की संभावना है। हालांकि अभी किसी का कार्यक्रम नहीं आया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed