फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction firm owner arrested

25 करोड़ रुपए के मामले में कंस्ट्रक्शन मालिक को जीएसटी विभाग ने पकड़ा

Fri, 05 Mar 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Construction firm owner arrested
जीएसटी मामले में कंस्ट्रक्शन मालिक को पकड़ा
विज्ञापन

मेरठ। कर चोरी के बढ़ते मामलों के बीच जीएसटी विभाग ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक मोहनपुरी निवासी ब्रजमोहन शर्मा को पकड़ा है। विभाग ने करीब 25 करोड़ रुपये की रकम की स्थिति की पड़ताल के लिए उसे पकड़ा। बृहस्पतिवार को जीएसटी ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां उसका न्यायिक रिमांड नहीं बना है और फिर उसे रातभर सिविल लाइन थाने में रखा गया। सीजीएसटी के अधिकारी शुक्रवार को इस मामले में पूरा खुलासा करने की तैयारी में है।

दरअसल, जीएसटी के नाम पर सरकार को बड़ी चपत लगाने वाले कारोबारी इस समय विभाग के रडार पर हैं। इससे पहले ग़ाजियाबाद में रह रहे एक व्यापारी विकास जैन को तीन फरवरी को 200 करोड़ के फर्जी जीएसटी बिल के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनके माध्यम से 42 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी हुई थी और 2.23 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। इसके अलावा मुरादाबाद निवासी दो भाइयों को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर की मेरठ की टीम ने जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed