फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   constructioan incomplete in meerut medical college

MEERUT : करोड़ों का निर्माण अधूरा, कैसे होगा एम्स का सपना पूरा

Thu, 30 Jan 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
constructioan incomplete in meerut medical college
मेरठ। मेडिकल कॉलेज को कई बार एम्स जैसा बनाए जाने के दावे किए जा चुके हैं, लेकिन मेडिकल के वर्तमान हालात से ऐसा संभव होता नहीं लग रहा है। दरअसल, मेडिकल कॉलेज में कई करोड़ रुपये के निर्माण और सुधार कार्य अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तीन निर्माण कार्य ऐसे हैं जो बीच में ही अटके हुए हैं, जबकि दो निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं। कई निर्माण कार्य ऐसे भी हैं, जिन्हें पूरा करने की समय अवधि पूरी हो चुकी है। 10 मॉड्यूलर ओटी का उच्चीकरण होना है। इसका अभी तक करीब 85 प्रतिशत ही काम पूरा हो पाया है। मेडिकल कॉलेज का जीर्णोद्धार 65 प्रतिशत और नर्सिंग कॉलेज का जीर्णोद्धार 61 प्रतिशत पूरा हो पाया है। लेक्चर थियेटर 85 प्रतिशत पूरा हो पाया है। वहीं, बर्न यूनिट भी अभी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

----
कार्य मूल लागत प्रारंभ होने की तिथि खत्म होने की तिथि
मॉड्यूलर ओटी 22.49 करोड़ मार्च 2015 अक्तूबर 2018
का उच्चीकरण
कॉलेज का जीर्णोद्धार 4.98 करोड़ मई 2016 सितंबर 2018
नर्सिंग कॉलेज का 2.03 करोड़ सितंबर 2016 सितंबर 2018
जीर्णोद्धार
भवन परिसर की मरम्मत 6.19 करोड़ जून 18 अक्तूबर 19
बर्न यूनिट 2.98 करोड़ जून 19 दिसंबर 19
---
यह परियोजनाएं नहीं हुईं शुरू
लेबर रूम, मॉड्यूलर
ऑपरेशन थियेटर का
उच्चीकरण 16.74 करोड़ रुपये
-----------------
जल्द पूरे होंगे कार्य
लाइब्रेरी और रिसेप्शन हॉल तैयार हो चुके हैं। बाकी कार्यों को जल्दी संपन्न कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कुछ कार्य पूरे होने के करीब हैं। इस संबंध में कार्यदायी संस्थाओं से भी बात की गई है। -डॉ. आरसी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed