फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Constitution will survive, only then rights will be protected: Chaudhary Jayant Singh

संविधान बचेगा, तभी होगी अधिकारों की रक्षा : चौधरी जयंत सिंह

Sun, 27 Nov 2022 08:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Constitution will survive, only then rights will be protected: Chaudhary Jayant Singh
संविधान बचेगा, तभी होगी अधिकारों की रक्षा : चौधरी जयंत सिंह
विज्ञापन

मेरठ। सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान की ओर से शनिवार को संविधान बचाओ पद यात्रा निकाली गई। गढ़ रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से यात्रा का शुभारंभ रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि संविधान बचेगा, तभी हम अपने अधिकारों की रक्षा कर सकेंगे। हम सभी को संविधान के विषय में पता होना चाहिए। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी नमन किया। इसके उपरांत वह खतौली के लिए रवाना हो गए।
यात्रा गढ़ रोड से शुरू होकर नई सड़क, सोहराब गेट डिपो, हापुड़ अड्ड़ा, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, कचहरी पुल, मेरठ कॉलेज होते हुए कचहरी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर समाप्त हुई। कई जगह पद यात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोग हाथों में संविधान निर्माता बाबा साहब के चित्र और राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

सपा विधायक अतुल प्रधान के साथ युवा भारत माता की जय, जय भीम, चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारे लगाते नजर आए। मेरठ कॉलेज के सामने छात्रों ने पद यात्रा का स्वागत किया। अतुल प्रधान ने कहा कि हमें अगर अपने अधिकारों की रक्षा करनी है तो संविधान को जानना जरूरी है। अंत में डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पद यात्रा का समापन हुआ। पद यात्रा में विपिन भड़ाना, अंशुल, संजय विकल, तालिब, शहंशाह सफर जफर समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे जाम से जूझते रहे लोग
यात्रा की शुरूआत दोपहर करीब एक बजे हुई। इस दौरान गढ़ रोड पर लंबा जाम लगा रहा। सैकड़ों की संख्या में लोग पद यात्रा में शामिल होने के लिए गढ़ रोड पर एकत्र हुए, जिस कारण वहां जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक विभाग की ओर से भी रूट डायवर्जन की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिस कारण यात्रा आगे बढ़ने के साथ जाम भी बढ़ता गया। गढ़ रोड से लेकर बच्चा पार्क तक वाहन रेंगते रहे। बच्चा पार्क चौराहे पर सैकड़ों वाहनों के साथ एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। 3 बजे कचहरी चौराहे पर यात्रा संपन्न हुई। इस बीच करीब दो घंटे तक वाहन जाम में रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed