{"_id":"679d3886d2f62c820f0f3ff4","slug":"constables-bike-collides-with-horse-service-pistol-lost-meerut-news-c-72-1-smrt1021-128159-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिपाही की बाइक घोड़े से टकराई, सर्विस पिस्टल हुई गुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिपाही की बाइक घोड़े से टकराई, सर्विस पिस्टल हुई गुम
विज्ञापन
अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ...
भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर एक्सटेंशन में बाग के पास हादसे में घोड़ा मरा
बार संचालक की सुरक्षा में था तैनात, दो युवकों पर पिस्टल ले जाने का शक
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर/मेरठ। गंगानगर एक्सटेंशन में बाग के पास ड्यूटी से लौट रहे सिपाही नीरज की बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे बाइक घोड़े से टकराने के बाद गिर गई। इसमें नीरज घायल हो गया। होश आने पर जब वह हॉस्पिटल से उपचार कराकर घर पहुंचे तो पता चला कि हादसे के बाद से उनकी सर्विस पिस्टल गुम है। शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन के अधिकारी क्राइम ब्रांच और भावनपुर पुलिस पिस्टल तलाश करने पहुंची। दोपहर में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा सिपाही से पूछताछ की।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा के मुताबिक गंगानगर निवासी सिपाही नीरज सैनी पुलिस लाइन में तैनात है। उसकी ड्यूटी शास्त्रीनगर निवासी बार चलाने वाले सतीश तेवतिया की सुरक्षा में लगी है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। गंगानगर एक्सटेंशन में बाग के पास उसकी बाइक सड़क पर अचानक से आए घोड़े से टकरा गई। हादसे घोड़ा घायल होकर मर गया। जबकि नीरज सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
किसी तरह वह उठकर एच ब्लॉक स्थित देव अनंत हॉस्पिटल पहुंचा। वहां चेहरे व हाथ पर पट्टी कराई। जब वह घर पहुंचा तो उसकी सर्विस पिस्टल गुम थी। नीरज ने शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी पुलिस लाइन में दी। भावनपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल पर पिस्टल की तलाश की, परंतु नहीं मिली।
विज्ञापन
दोपहर में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, गंगानगर इंस्पेक्टर अनूप सिंह भी पहुंच गए। वहां सिपाही नीरज से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मौके पर भारी पुलिस फोर्स देख लोग किसी बड़ी घटना की आंशका जताने लगे। इस बीच नीरज ने बताया जब उसका एक्सीडेंट हुआ तभी बाइक सवार दो युवक यहां से गुजरे। कुछ दूर जाकर रुके और इसके बाद चले गए।
-- -
पुलिस ने कई स्थानों पर देखे फुटेज
पुलिस ने पास में एक कॉलेज के गेट पर लगे दो कैमरे की फुटेज देखी। इसके बाद उससे आगे एक होटल के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी देखा। हॉस्पिटल में भी टीम ने फुटेज जांची और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की। फुटेज में नीरज अकेले ही बाइक से हॉस्पिटल आता दिखाई दिया।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि हादसे में सिपाही की पिस्टल गुम होने की बात सामने आई है। आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीम को भी जांच में लगाया गया है। जिन युवकों पर शक जताया गया है, उनकी भी तलाश जारी है। जल्द पिस्टल का पता लगा लिया जाएगा।