फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Constable recruitment paper leak case: STF arrested main conspirator Ravi Atri from Khurja

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: मुख्य साजिशकर्ता रवि अत्री खुर्जा से गिरफ्तार, खुलेंगे बड़े राज

Wed, 10 Apr 2024 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Apr 2024 01:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले मुख्य आरोपी राजीव नयन की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने मुख्य साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Constable recruitment paper leak case: STF arrested main conspirator Ravi Atri from Khurja
पेपर लीक मामला: मुख्य साजिशकर्ता रवि अत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ एसटीएफ ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्य साजिशकर्ता रवि अत्री को गिरफ्तार कर लिया है। गौतमबुद्धनगर जिले के थाना जेवर के गांव नीमका का रहने वाला रवि अत्री फिलहाल दिल्ली के पटेल नगर में रह रहा था। उसे जेवर में खुर्जा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। आरओ-एआरओ भर्ती पेपर लीक मामले में भी वह आरोपी है।
विज्ञापन


रवि अत्री ने ही यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक की साजिश रची थी। गुजरात के अहमदाबाद जाकर पेपर छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस की रेकी की। ट्रांसपोर्ट कंपनी टीसीआई के कर्मचारियों अमित, अभिषेक और शिवम गिरी की मदद से उन्होंने डॉ. शुभम मंडल को वहां भेजा था और बॉक्स खोलकर पेपर निकालने के बाद उसके फोटो ले लिए गए थे।
विज्ञापन

 

इसके बाद गुरुग्राम के नेचर वैली रिसोर्ट में करीब एक हजार अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाया था। रिसोर्ट मालिक सतीश धनकड़ को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। रवि नयन मिश्रा ने मध्य प्रदेश के रीवा में शिव महाशक्ति रिसोर्ट में करीब 350 अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाया था।

रवि नयन मिश्रा फिलहाल रिमांड पर एसटीएफ के हवाले है। रवि अत्री का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एएसपी बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि रवि अत्री को भी जल्द रिमांड पर लेकर साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed