फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conspiracy to murder a soldier, youth suspected

फौजी की हत्या में साजिश, युवक पर शक

Wed, 22 Jan 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to murder a soldier, youth suspected
मेरठ। फौजी संजीव कुमार की हत्या में गहरी साजिश है। पुलिस ने एक युवक पर गहरा शक जताया है। उक्त युवक समेत गांव के कई लोगों से पूछताछ की है। पत्नी से भी जानकारी ली गई है। फौजी की हत्या के पीछे आरोपियों के मकसद की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का दावा कि जल्द घटना का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के दुर्गेशपुर गांव के जंगल में फौजी संजीव कुमार की हत्या एक सोची समझी प्लानिंग है। संजीव पत्नी गीतांजलि के साथ अपनी बहन पूनम की ससुराल आया था। गांव के बाहर किसी ने खेत में पार्टी रखी थी। इसके चलते संजीव वहां रुके थे। गीतांजलि खेत में बथुआ तोड़ने लगी। संजीव वहां से कुछ निकल गए। तभी पत्नी को गोली चलने की आवाज आई। वह मौके पर पहुंची तो संजीव घायल पड़े थे। गीतांजलि ने इसकी सूचना देवर फूलन को दी।
विज्ञापन

सिर पर मारी गोली
संजीव के सिर पर गोली मारी गई है। घटनास्थल पर गीतांजलि के अलावा कौन था। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, खेत में पार्टी की जानकारी गीतांजलि को नहीं थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए जिन लोगों को उठाया है, उनमें से एक युवक पार्टी में होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पत्नी की हो चुकी मौत
सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया का कहना है कि गीतांजलि फौजी की दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी प्रियंका ने खुदकुशी कर ली थी। प्रियंका और संजीव के परिजनों में समझौता हो गया था। पुलिस पहले का भी रिकार्ड खंगाल रही है।
कौन था फौजी का दुश्मन
फौजी संजीव कुमार की दुश्मनी किससे और क्यों थी। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। फौजी के दोस्तों और दुश्मनों के बारे में पुलिस ने गीतांजलि से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि संजीव के अंतिम संस्कार के बाद कई लोगों से पूछताछ की जाएगी।
भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल
संजीव छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। दो भाई मनोज और राजू बडे़ हैं। छोटा भाई फूलन है। दो बहनों में एक की शादी हो चुकी है। संजीव की मौत का पता लगने पर भाई बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।

हादसे की दी सूचना
फौजी की हत्या में पुलिस करीबियों पर शक जता रही है। पुलिस ने बताया है कि संजीव के सिर में गोली मारी गई। लेकिन पहले हादसे की सूचना दी गई। पुलिस परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed