फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conspiracy to breach security, soldiers were targeted

हनीट्रैप में फौजी टारगेट क्यों ...सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

Thu, 24 Dec 2020 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Conspiracy to breach security, soldiers were targeted
सुरक्षा में सेंध की साजिश, फौजियों को ही बनाया गया निशाना
विज्ञापन

मेरठ। सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए दुश्मन सैनिकों को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रचते हैं। नौचंदी थाने में सामने आए मामले में भी हनी ट्रैप में सिर्फ फौजी ही निशाने पर थे। इसे सुरक्षा में सेंध की साजिश माना जा रहा है। आईबी और एटीएस ने आरोपी युवती आरती और उसके साथी अंकुर से पूछताछ कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई युवती बीएससी तक पढ़ी है और अच्छी अंग्रेजी बोलती है। उसने फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अधिकांश दोस्त फौजी ही बनाए हैं। युवती ने बताया कि जिस फौजी को उसने हरियाणा से मेरठ बुलाया था, वह एक साल से उसके संपर्क में था। वह उससे लगातार मोबाइल पर बात करती थी। युवती पहले एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। वहीं अंकुर से मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों मिलकर फौजियों को हनी ट्रैप में फंसाने का काम करने लगे। सुरक्षा एजेंसियां पता लगा रही हैं कि फौजी से युवती ने कहीं कोई ऐसी जानकारी तो नहीं ली, जो देश की सुरक्षा से जुड़ी हो।
विज्ञापन

युवती के सोशल नेटवर्क की जांच शुरू
पुलिस ने युवती के फेसबुक व इंस्टाग्राम की जांच के लिए साइबर सेल से संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि युवती के पांचों मोबाइल में अलग-अलग आईडी से फेसबुक व इंस्टाग्राम का अकाउंट बना है। इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा के अनुसार पूछताछ में आरोपी युवती ने दो फौजियों के नाम बताए, जिनको वह मेरठ बुलाकर ठगी कर चुकी है। इसके अलावा भी कई फौजी व अन्य युवक भी हनी ट्रैप के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशा गुप्ता और ऋचा गुप्ता के नाम से आईडी
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती आरती के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक ही अकाउंट बना है। इसके अलावा उसने ईशा गुप्ता और ऋचा गुप्ता के नाम से भी अकाउंट बना रखे हैं। उसने युवती फौजियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजती थी। पुलिस का दावा है कि नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद युवती ने इंस्टाग्राम का एक अकाउंट डिलीट कर दिया था।
टिकटॉक पर वीडियो में फंसा था फौजी
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती टिकटॉक और अन्य साइट पर वीडियो बनाकर वायरल करती थी। एक साल पहले टिकटॉक पर वीडियो को लाइक करने पर युवती ने फौजी से संपर्क किया। तभी से दोनों फोन पर बातचीत करते थे। युवती टिकटॉक पर वीडियो बनाकर उसे लाइक या शेयर करने वालों का नंबर सर्च कर लेती थी। युवती की करीब एक हजार से ज्यादा वीडियो टिकटॉक और अन्य साइट पर हैं।

फौजियों को देखकर फेंक देती थी चिट्ठी
पुलिस ने बताया कि आरोपी अंकुर ने करीब एक साल से आरती को शास्त्री नगर स्थित एक फ्लैट में रखा था। आरती के अनुसार सोशल साइट और बाजारों में शॉपिंग करने आए फौजियों को देखकर एक पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखकर फेंक देती थी। फौजी पर्ची उठाने के बाद में उससे संपर्क करते थे। आरोपी युवती के पास से कई चिट्ठियां मिली हैं। चिट्ठी में वह बदला हुआ नाम ईशा लिखती थी।
पूरे मामले की जांच
अविवाहित युवती का किस-किस से कनेक्शन हैं और वह परिवार से दूर शास्त्री नगर में किस उद्देश्य से रह रही थी। इसकी भी जांच की जा रही है।
- डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed