फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   consensus made on various demands of the cleaning workers

सफाईकर्मियों की विभिन्न मांगों पर सहमति बनी

Tue, 18 Aug 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
consensus made on various demands of the cleaning workers
सरधना। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ, पालिका चेयरपर्सन एवं ईओ के बीच पालिका सभागार में सोमवार को सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता हुई। इस दौरान एक माह के अंदर कार्रवाई कराने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ द्वारा सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को उठाया गया। इस संबंध में पालिका सभागार में सोमवार को मीटिंग र्हुई। इसमें पालिका ईओ अमिता वरुण, चेयरपर्सन शबीला बेगम, सफाई मजदूर संघ से गौतम सिंह टांक एवं विक्की पार्चा आदि मौजूद रहे। यहां मुख्य आठ बिंदुओं पर समझौता हुआ। जिसमें ठेका प्रथा पर लगे सफाई कर्मचारियों का वेतन नगर विकास विभाग से निर्गत आदेशों के आधार पर सहमति बनी। सफाई कर्मचारियों का सेंट्रल बैंक में 21,600 रुपये पीएफ के रूप में जमा हैं। उसके संबंध में कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय मेरठ से जानकारी प्राप्त करने के बाद अदा करने पर सहमति बनी। संविदा पर लगे सफाई कर्मचारियों का बीमा, पीएफ से संबंधित डिजिटल सिग्नेजर के माध्यम से केवाईसी पूर्ण करने हेतु कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में संपर्क करने, संविदा एवं नियमित सफाईकर्मियों की वर्दी दिलाने हेतु, पेंशन ग्रेच्यूटी समेत विभिन्न मांगों पर सहमति बनी। उन्हें एक माह के अंदर मांग पत्र पर कार्रवाई करने का आश्वासन पालिका की तरफ से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed