फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Connect the youth with employment opportunities too: Triveni Dutt

युवाओं को रोजगार से भी जोडें : त्रिवेणी दत्त

Tue, 18 Aug 2026 08:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 18 Aug 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Connect the youth with employment opportunities too: Triveni Dutt
साल में 500 युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देंगे कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विश्वविद्यालय
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और इसके कार्यक्षेत्र में आने वाले कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से हर वर्ष 500 युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाना है।

कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और संस्थानों में युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रत्येक राज्य विश्वविद्यालय एवं संस्थान को हर वर्ष महिला और पुरुष मिलाकर 500 प्रतिभागियों को विभिन्न रोजगारपरक विषयों में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देना होगा। उन्होंने बताया कि युवाओं को केवल डिग्री तक सीमित रखने के बजाय उन्हें रोजगार के लिए आवश्यक व्यावसायिक दक्षता से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम तैयार किए हैं। इनमें युवाओं को उनकी रुचि और रोजगार की संभावनाओं के अनुसार प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जाएगा। कुलपति ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा नौकरी के साथ अपना रोजगार भी शुरू कर सकेंगे। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ वीपी सिंह, डीन बायोटेक डॉ आर एस सेंगर, डीन डॉ जयवीर सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ डीके सिंह, डॉ पुष्पेंद्र ढाका, डॉ पंकज कुमार डॉ डीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed