फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congressmen staged a sit-in protest over the comment on Colonel Sofia

कर्नल सोफिया पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेसियों ने धरना दिया

Fri, 16 May 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Congressmen staged a sit-in protest over the comment on Colonel Sofia
मेरठ। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। सोफिया कुरैशी के चित्र को दूध से नहलाकर राष्ट्र का गौरव करार दिया गया। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री ने ऐसी भाषा का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा पर एकत्र हुए। कर्नल सोफिया के चित्र पर दूध अभिषेक कर उन्हें राष्ट्र का गौरव बताया। वहां से सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सिविल लाइन थाने पहुंचे। गौरव भाटी ने शिकायत में विजय शाह का बयान भारतीय सेना, देश की एकता और नारी सम्मान पर सीधा हमला है। शिकायत करने वालों में नसीम कुरैशी, सतीश शर्मा, उदयवीर त्यागी, वसी अहमद रिजवी, सपना सोम, जगदीश शर्मा, विजय चिकारा, देशपाल गुर्जर, सत्यप्रकाश शर्मा, अरुण कौशिक, राकेश कुशवाहा, मनींद्र सूद वाल्मीकि, सुशीला कोहली, राहिला खान आदि मौजूद रहे। बाद में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अधिकारियों को दिया गया। जाहिद अंसारी, हरिकिशन अम्बेडकर, सलीम खान, राजेंद्र जाटव, विजय शर्मा, जितेंद्र चौधरी, चौधरी यशपाल सिंह, विनोद सोनकर ने भी विचार रखे। डॉ. इकबाल, सरदार मदन सिंह, सोनम रानी, पंकज चौधरी, सादिक कोटला, संदीप शर्मा, ब्रजराज चौधरी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, जिला अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर मंत्री के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed