{"_id":"6925abae9a09c36687006c9e","slug":"congressmen-demanded-extension-of-sir-date-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1037123-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांग्रेसियों ने की एसआईआर की तिथि बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांग्रेसियों ने की एसआईआर की तिथि बढ़ाने की मांग
Tue, 25 Nov 2025 06:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- बीएलओ को पूरी जानकारी नहीं, बहुत से मतदाताओं को नहीं मिले फार्म
-मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में एक जगह बैठकर काम करने का लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि बीएलओ को पूरी तरह प्रशिक्षण नहीं दिया गया। कई बीएलओ को ऑनलाइन फार्म भरने की जानकारी तक नहीं है। इस कारण बीएलओ और मतदाता दोनों परेशान हैं। उन्होंने इसकी तारीख बढ़ाने की मांग की है।
बुढ़ाना गेट पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सय्यद आमिर रजा ने बताया है कि बिना पूरी तैयारी के एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने आरोप लगाई थी बीएलओ को बिना ट्रेनिंग के ही फील्ड में उतार दिया गया है। कई बीएलओ को ऑनलाइन फॉर्म प्रक्रिया की भी जानकारी नहीं है।अभी तक भी अनेक लोगों के पास फॉर्म ही नहीं पहुंचे हैं। इस वजह से जनता को भी परेशानी हो रही है। 2003 की वोटर लिस्ट में लोगों की जानकारी नहीं मिल पा रही। मतदाता को अपना नाम सूची में नहीं मिल पा रहा है।
आरोप लगाया कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बीएलओ एक ही जगह बैठकर काम कर रहे हैं। इस समय सीमा को आगे बढ़ाया जाना चाहिए और बीएलओ की पूर्ण रूप से ट्रेनिंग करनी जानी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष राकेश कुशवाहा ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी का एक-एक कार्यकर्ता जिला प्रशासन को सहयोग करने के लिए तैयार है। जिला उपाध्यक्ष उदयवीर त्यागी, उमरदराज़, सुशीला कोली, हाजी शबनूर, इरशाद सैफी, इमरान सैफी, विजय चिकारा, मुरसलीन चौहान, रईस चौहान, फरमान चौहान, सोनू प्रजापति, अताउल्लाह शेख आदि मौजूद रहे।