फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congressmen angry over leaving road construction incomplete, sit on dharna

Meerut News: सड़क निर्माण अधूरा छोड़ने पर भड़के कांग्रेसी, धरने पर बैठे

Thu, 14 Nov 2024 07:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
Congressmen angry over leaving road construction incomplete, sit on dharna
मेरठ-----------ललियाना से राधना तक मार्ग निर्माण अधूरा होने पर ग्रामीणों संग धरना देते कांग्रेस
मेरठ। सड़क निर्माण अधूरा छोड़ने और अनियमितता पर कांग्रेसियों ने विरोध जताया। ग्राम ललियाना से राधना सड़क मार्ग पर ग्रामवासियों ने सड़क में घटिया सामग्री एवं सड़क को पूरी न बनाने के लिए ठेकेदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस बीच काफी संख्या में कांग्रेसी भी विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुदब्बिर चौधरी ने बताया कि ग्रामीण पिछले काफी समय से अधूरे निर्माण को लेकर परेशान हैं। बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन में पहुंचकर ग्रामीण का समर्थन किया गया। आसिफाबाद समसपुर से ललियाना बोद्ररा मार्ग पर सड़क मार्ग का कार्य चल रहा है, परंतु सड़क में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क कुछ ही दिनों में टूट जाएगी। ग्रामीणों की मांग है कि ठेकेदार ने 50 मीटर सड़क का हिस्सा छोड़ दिया है, जिसको बनाया जाए एवं सड़क निर्माण में बेहतर कार्य कराया जाए। कांग्रेस नेता नासिर त्यागी ललियाना, जफरयाब अली, प्रधान सरफराज, पवन कुमार, जैद चौधरी, शादाब बोदरा, शाहनवाज सैफी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed