फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress Western Uttar Pradesh in-charge Pradeep Narwal says now is the time to unite

UP: कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल बोले- अब एकजुट होने का समय, की ये अपील

Mon, 29 Aug 2022 02:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Aug 2022 02:29 PM IST
सार

महंगाई पर हल्ला बोल: दिल्ली चलो, कांग्रेस ने एक प्रपत्र के माध्यम से दिल्ली में होने वाली रैली में शामिल होने की अपील की है। प्रपत्र के माध्यम से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचकर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ इस लड़ाई का हिस्सा बनें। आज रैली की तैयारियों का जायजा लेने कांग्रेस के पश्चिमी यूपी प्रभारी मेरठ पहुंचे।

विज्ञापन
Congress Western Uttar Pradesh in-charge Pradeep Narwal says now is the time to unite
प्रदीप नरवाल, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में चार सितंबर को कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस ने एक प्रपत्र के माध्यम से दिल्ली में होने वाली रैली में शामिल होने की अपील की है। इस प्रपत्र में लिखा गया है कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश में लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण जनता त्रस्त है।
विज्ञापन


वहीं महंगाई पर हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। मेरठ के बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मेरठ में राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर रणनीति बनाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 4 सितंबर को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में होने वाली हल्ला बोल रैली में शामिल होना होगा। अब समय आ गया है कि साल 2024 से पहले सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करें। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी में वरिष्ठ लोगों की उपेक्षा होती रहती है, इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कमरतोड़ महंगाई ने आम आदमी की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया है। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, रसोई गैस से लेकर अनाज, दालें, खाने के तेल जैसी जरूरी चीजों की कीमतें भी बढ़ रही हैं। आटा, चावल, दही, पनीर, शहर, जैसी आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से महंगाई और ज्यादा बढ़ती जा रही है। गैस पर मिलने वाली सब्सिडी दो साल से खत्म कर दी गई। वरिष्ठ नागरिकों के किराए में छूट खत्म कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें:Bhupendra Choudhary: भाजपा की लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम यूपी और जाटों को साधने की तैयारी

युवा झेल रहे बेरोजगारी
कहा कि हर साल दो करोड़ रोजगार देने का झूठा जुमला है। पिछले छह साल में 14 करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं। आठ साल में केंद्रीय पदों के लिए 22 करोड़ आवेदन किए गए लेकिन केवल सात लाख को नौकरी मिली।

कांग्रेस पार्टी लगातार महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ संसद से सड़क तक की लड़ाई लड़ रही हैं। पांच अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन के बाद अब चार सितंबर को महंगाई पर हल्ला बोल, दिल्ली चला रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचकर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ इस लड़ाई का हिस्सा बनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed