फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress supporters expressed anger over the increased prices of petrol and diesel in saharanpu

कांग्रेस समर्थकों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर जताया आक्रोश, पुलिस का लोगो लगी बाइक लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2020 09:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jul 2020 09:06 PM IST
सार

  • पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों पर जताया आक्रोश 
  • राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर की दामों को कम करने की मांग  

विज्ञापन
Congress supporters expressed anger over the increased prices of petrol and diesel in saharanpu
congress suporter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दाम कम करने की मांग की।  इस दौरान कांग्रेस समर्थक बाइकों को पैदल लेकर निकले। वहीं इस दौरान एक समर्थन में पुलिस का लोगो लगी बाइक भी ली हुई थी। जिसके साथ उन्हें दर्शाया कि पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण स्थिति यह है कि जनता को बाइकों को पैदल खींचना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, प्रदेश सचिव सत्यम संयम भूरियान, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, जिला पंचायत चुनाव समिति के सदस्य शशी वालिया, अक्षय चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सामाजिक दूरी का पालन कर कोर्ट रोड से  जुलूस निकाला और तहसील में पहुंचकर उप जिलाधिकारी सदर  के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम वर्तमान में निम्न स्तर पर हैं, लेकिन भारत में लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। भाजपा सरकारें टैक्स लगाकर जनता का उत्पीड़न करने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दौरान उपाध्यक्ष गौरव वर्मा, पूर्व जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, गुलफाम अंसारी, महासचिव सरदार हनी सिंह, गुलफाम मलिक, राजीव बत्रा, संदीप कुमार, अशोक शारदा, जादोराम गुप्ता, नसीब खान, हरिओम मिश्रा, मनीष त्यागी, जुबैर, रेहान मलिक, बलराम सिंह, राजा फरीद, नदीम, प्रीतम सिंह चौधरी, नितिन शर्मा, सोनू चौधरी, इंद्र कपूर, प्राणनाथ, जमाल अहमद मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed