फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress state president Ajay Kumar says that the RSS people are firing bullets at the public

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले- जनता पर गोलियां चला रहे आरएसएस के लोग

Tue, 25 Feb 2020 09:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Feb 2020 09:45 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली और यूपी में जनता पर पथराव और गोली बारी करने वाले संघ के लोग हैं।

विज्ञापन
Congress state president Ajay Kumar says that the RSS people are firing bullets at the public
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि दिल्ली और उप्र में जनता पर पथराव और गोली बारी करने वाले संघ के लोग हैं। इनको भाजपा ने पुलिस मित्र का नाम दिया है। वह पुलिस के लिबास में जनता की आवाज दबाने का काम कर रहे हैं। भाजपा बाबा साहब के संविधान को खत्म कर संघ के विधान को भारत का संविधान बनाना चाहती है। कांग्रेस किसी कीमत पर यह नहीं होने देगी। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को आरक्षण बचाओ पदयात्रा के लिए मेरठ शहर में थे। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार पिछडे़, दलित, आदिवासियों के आरक्षण को समाप्त करने का काम कर रही है। कांग्रेस लगातार दलित, पिछड़े, आदिवासियों के आरक्षण को लेकर संघर्ष कर रही है। पिछले दिनों कांग्रेस ने संसद और विधान सभा में भी आरक्षण के अधिकार का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मोहन भागवत का बयान आया था कि देश से आरक्षण समाप्त होना चाहिए। बाबा साहब ने सभी के लिए संविधान में अधिकार दिए हैं। भाजपा लगातार संविधान में संशोधन कर रही है। ऐसे में बाबा साहब के सपनों के भारत को तोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली में हो रहे बवाल पर कहा कि भाजपा देश से शांति और भाईचारे को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं के बयान को देश तोड़ने की सोची समझी रणनीति का हिस्सा बताया। कहा कि हम शांति की अपील करते हैं। दिल्ली देश की आत्मा है। इस पर जिस तरह चोट पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वह ठीक नहीं है। देश में आठ प्रतिशत लोग अभी भी सड़क, नदी, नालों पर निवास कर रहे हैं। पहले सरकार को भारतीयों को अधिकार देने की बात करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एससी एसटी आयोग के पूर्व चेयरमैन पीएल पूनिया ने कहा कि सरकार संविधान पर हमला कर रही है। एससी ओबीसी के आरक्षण पर हमला हो रहा है। वक्त आ गया है कि सड़कों पर उतरकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोर्ट में शपथ पत्र दिया कि ओबीसी, एससी, आदिवासियों को आरक्षण संवैधानिक नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। भाजपा नेताओं के कारण ही दिल्ली जल रही है।  

इस अवसर पर एससी एसटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी, पूर्व मंत्री दीपक कुमार अजित कुमार पासी, पूर्व विधायक पं. जयनारायण शर्मा, उप्र उपाध्यक्ष पंकज मलिक, वीरेन्द्र गुडडू, सचिव विदित चौधरी, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed