फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress-SP give shelter to goons...BJP does development: Yogi

कांग्रेस-सपा देती है गुंडों को पनाह...भाजपा करती है विकास: योगी

Tue, 05 Aug 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Congress-SP give shelter to goons...BJP does development: Yogi
सुनील कैथवास....मोहिउद्दीनपुर में इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिये भूमि पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आ
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और सपा गुंडों को पनाह देती है। समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा में भी बांट रही है। ये काम सपा और कांग्रेसियों को ही मुबारक। भाजपा विकास करती है। सरकार जीरो टोलरेंस नीति से कार्य कर रही है। यही अंतर है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप का भूमि-पूजन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना था कि देश में इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित की जाए। इसी को आगे बढ़ाया जा रहा है। एनसीआर की यह दूसरी इंटीग्रेटेड टाउनशिप है। न्यू टाउनशिप स्कीम के तहत इसे लांच किया जा रहा है, जो 750 एकड़ से अधिक भूभाग में विकसित हो रही है। इस टाउनशिप में औद्योगिक, कॉमर्शियल और आवासीय कांप्लेक्स होंगे। औद्योगिक इकाइयां लगेंगी। एक नया मेरठ देखने को मिलेगा। सस्ता और टिकाऊ मकान इस स्कीम के जरिये मिलेगा। यह टाउनशिप लगभग ढाई हजार करोड़ की है। लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा से पूछना चाहता हूं, जो देश की सांवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठा रहे हैं। जब इन्होंने आतंकी घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। याद कीजिए, मालेगांव की घटना को जब इन्होंने निर्दोष हिंदुओं को फंसाकर देश के शीर्ष राष्ट्रवादी नेतृत्व को फंसाने की चेष्टा की थी। कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए मालेगांव मामले में अपने पाप के लिए कब माफी मांगेगी। कांग्रेस आंतकवाद के प्रति नरम दिल रखती है। उनके बचाव की रणनीति तैयार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सरकार ने सोतीगंज में तैयार किया वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया
उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने सोतीगंज में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया को तैयार किया, उसे बचाया। ये उनकी पहचान थी। ये गुंडों को पनपाते हैं। उनको आश्रय देते हैं। सोतीगंज के चोरों को पनाह देकर बचाते हैं। मेरठ की पहचान पहले सोतीगंज के चोरी के बाजार से होती थी। आज सोतीगंज अपने आकाओं के साथ ही सोता चला गया। आज सोतीगंज समाप्त। भाजपा की पहचान विकास की है। अब मेरठ की पहचान हो रही है रैपिड रेल के साथ, 12 लेन के हाईवे के साथ, एक्सप्रेसवे के साथ। रैपिड रेल को मेरठ में मेट्रो के साथ भी जोड़ने जा रहे हैं। प्रदेश की पहली स्पोर्टस यूनिवर्सिटी मेजर ध्यानचंद के नाम पर इसी मेरठ में स्थापित हो रही है। मेरठ की पहचान बन रही है वन डिस्ट्रिक्ट वन वन प्रोडेक्ट में स्पोर्ट्स आइटम के लिए। देश और दुनिया में जो भी खिलाड़ी खेलता है। उसके पास खेल का जो भी सामान होगा उसमें मेरठ का जुड़ाव जरूर होगा।
-------
गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार से जोड़ने के लिए चल रहा है सर्वे
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ की नई पहचान हो आगे बढ़ाने के लिए मेरठ से प्रयागराज के बीच देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। इसी साल के अंत तक गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण भी करा देंगे। यहां से लखनऊ की दूरी मात्र छह घंटे घंटे के अंदर पूरी करेंगे। एक्सप्रेसवे को मेरठ से हरिद्वार तक पहुंचाने के लिए सर्वे भी शुरू हो गया है। मेरठ में इनर रिंग रोड बनेगी जो मेरठ को नई पहचान देगी। इसके लिए मेरठ में ही बड़ी बैठक करने जा रहे हैं।
-----------
दंगों की आग लगाकर विकास को ग्रहण लगाना चाहते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ दो से तीन एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ चुका है। आठ साल पहले यहां विकास नहीं होता था क्योंकि वे लोग दंगों की आग लगाकर विकास को ग्रहण लगाना चाहते हैं। ये वही लोग हैं जो खुद और अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ाते थे और गरीबों की सुविधा मिलने पर इनकों बुरा लगता था। अब डबल इंजन की सरकार विकास की रफ्तार को उसी तर्ज पर आगे बढ़ा रही है। ये नए भारत का नया यूपी है। यहां माफिया के लिए कोई जगह नहीं है।
--------
डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के कर रही विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मेरठ है, क्रांतिधरा है। बाबा औघड़नाथ की कृपा से 1857 में आजादी का पहला बिगुल धनसिंह कोतवाल के नेतृत्व में फूंका गया था। उन लोगों को याद करिये जो समाज के दुश्मन हैं। जाति के नाम पर समाज को दीमक की तरह खोखला कर रहे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। विकास इसलिए हो रहा है कि क्योंकि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास के साथ आगे बढ़ा रही है।
-------
स्वदेशी अपनाएं, देश को आगे बढ़ाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो अगस्त को आह्वान किया है कि स्वदेशी को अपनाना होगा। वर्ष 2017 से पहले जब उपहार दिए जाते थे, तो चीनी सामानों के देते थे। आज वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट का उपहार दिया जाता है। जब भारतीय उत्पादों को उपहार में देंगे तो वो पैसा भारतीयों को ही जाएगा, देश के विकास में पैसा खर्च होगा। लेकिन अगर कहीं और बना सामान खरीदेंगे तो वह पैसा चीन या किसी अन्य देश में जाएगा, तो वह पैसा वापस आंतकवादियों के हाथ लगकर फिर विस्फोट और भारत विरोधी गतिविधियों में खर्च होगा।
--------
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए तीन दिन फ्री बस सेवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंंधन नौ अगस्त को है। सरकार ने तय किया है कि 8, 9 और 10 अगस्त को महिलाओं के लिए बस सेवाएं फ्री रहेंगी। बिजनौर से बलिया तक, सहारनपुर से लेकर सोनभद्र तक, नोएडा से लेकर चित्रकूट तक जहां भी जो महिला यात्रा करना चाहेगी, वह फ्री होगा।

-------
क्रांतिकारियों का बलिदान व्यर्थ न जाने दें
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ महान क्रांतिधारियों की क्रांतिधरा है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। उन्होंने देश की स्वाधीनता के लिए स्वयं को बलिदान किया था। उन क्रांतिकारियों ने इसलिए बलिदान नहीं दिया था कि जातीय सेनाएं खड़ी करके देश को गुलामी की आग में धकेलें। दंगों की आग में झोंके।

सुनील कैथवास....मोहिउद्दीनपुर में इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिये भूमि पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आ

सुनील कैथवास....मोहिउद्दीनपुर में इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिये भूमि पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आ

सुनील कैथवास....मोहिउद्दीनपुर में इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिये भूमि पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आ

सुनील कैथवास....मोहिउद्दीनपुर में इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिये भूमि पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आ

सुनील कैथवास....मोहिउद्दीनपुर में इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिये भूमि पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आ

सुनील कैथवास....मोहिउद्दीनपुर में इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिये भूमि पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed