{"_id":"5d72c6028ebc3e0159663751","slug":"congress-procession-againt-prize-hike-of-eletricity-mawana-news-mrt4420011129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों का बढ़ी बिजली की दरों के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों का बढ़ी बिजली की दरों के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों का बढ़ी बिजली की दरों के खिलाफ प्रदर्शन
परीक्षितगढ़। बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग उत्तर प्रदेश चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन सहायक अधिशासी अभियंता को सौंपा।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मोघा एवं जिला उपाध्यक्ष पं. सत्यप्रकाश गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने विद्युत विभाग अधिकारियों का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद मोघा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत आपूर्ति में कटौती व बिजली दरों में भारी वृद्धि कर जनता की कमर तोड़कर अपने चुनावी वायदे का मजाक उड़ाया है। भाजपा सरकार जनता का उत्पीड़न कर रही है। इस दौरान पं. सत्यप्रकाश गौतम, सार्थक शर्मा, हैप्पी त्यागी, अल्लामेहर, जावेद अली, अभिषेक, अंकुर त्यागी, विनय त्यागी, खीमचंद जाटव,आजम खां, टीटू, अमित शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।