{"_id":"5d2257038ebc3e6ca72d4668","slug":"congress-meerut-news-mrt432081756","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का शहर और जिलाध्यक्ष बनने को उमड़े नेता, सौंपे बायोडाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का शहर और जिलाध्यक्ष बनने को उमड़े नेता, सौंपे बायोडाटा
विज्ञापन
congress
मेरठ। प्रदेश कांग्रेस की भंग कमेटियों को बहाल करने के लिए पार्टी की सरगर्मी तेज हो गई है। इस क्रम में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राना गोस्वामी मेरठ पहुंचे। उन्होंने भंग पड़ी शहर और जिला कमेटियों को फिर से बहाल करने के लिए पूर्व पदाधिकारियों और पार्टी नेताओं से वार्ता की। इस दौरान शहर और जिलाध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए नेताओं की भारी भीड़ उमड़ी।
राना गोस्वामी ने सबसे पहले पूर्व विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं व ग्राम प्रधानों से विधानसभावार बातचीत की। इसके बाद सभी फ्रंटल संगठनों के नेताओं से मिले। शाम को निवर्तमान शहर अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों आदि से मुलाकात की। उन्होंने शहर और जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल नेताओं से बायोडाटा भी लिए। बायोडाटा देते समय नेताओं ने अपनी तारीफों के पुल बांधे और मौका दिए जाने पर पार्टी को खड़ा करने का दावा भी किया। राना गोस्वामी ने ब्लाकों को मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल, पंडित जयनारायण शर्मा, दामोदर शर्मा के अलावा जिला प्रभारी सरदार इंद्र मोहन सिंह, विनोद मोगा, अजय शर्मा, सविता सोमानी, सपना सोम, सीमा जाटव, हेमंत प्रधान आदि मौजूद रहे।
इन्होंने पेश किया दावा
जिलाध्यक्ष पद के लिए चौधरी यशपाल सिंह, रोहित जाखड़, युगांश राणा, अवनीश काजला, पंडित नवनीत नागर, अब्दुल वाहिद, खेमचंद पहलवान, आफाक मढ़ियाई, यूसुफ कुरैशी, नसीम कुरैशी, गौरव भाटी, अनिरुद्ध त्यागी, अभिमन्यु त्यागी आदि का नाम आगे बढ़ाया गया है। शहर अध्यक्ष पद के लिए शहजाद कुरैशी, नफीस सैफी, राकेश मिश्रा, आदित्य शर्मा, हरिकिशन आंबेडकर, अखिल कौशिक, मासूम असगर आदि ने अपना दावा पेश किया है।