{"_id":"5c921108bdec2214065a5433","slug":"congress-leader-dharm-diwakar-sharma-death-in-meerut-wave-of-grief-raged-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीवादी चिंतक धर्म दिवाकर का 83 साल की उम्र में निधन, कांग्रेसियों में दौड़ी शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधीवादी चिंतक धर्म दिवाकर का 83 साल की उम्र में निधन, कांग्रेसियों में दौड़ी शोक की लहर
Wed, 20 Mar 2019 03:38 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Mar 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
गांधीवादी चिंतक धर्म दिवाकर शर्मा का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के दिग्गज नेता व गांधीवादी चिंतक और कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन धर्म दिवाकर शर्मा का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
वहीं पीएल शर्मा रोड स्थित उनके आवास पर कांग्रेस नेताओं और शहर के गणमान्य लोगों का तांता लगा हुआ है। धर्म दिवाकर के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रतिनिधि ने फोन कर शोक संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई ने भी फोन कर उनके निधन पर दुख जताया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के नेता पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ मेहराजुद्दीन अहमद समेत अन्य नेता शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास स्थान पहुंचे। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बताया गया कि गांधीवादी चिंतक धर्म दिवाकर शर्मा ने 83 साल की उम्र में बुधवार तड़के 2.30 बजे अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
बता दें कि कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन रहे धर्म दिवाकर का जन्म 3 नवम्बर 1936 को बिजनौर के शेरकोट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार में हुआ था। वह 14 साल तक मेरठ शहर कांग्रेस के अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/