{"_id":"69f8be9be053418bb20cf1db","slug":"congress-kisan-naujawan-bachao-yatra-will-come-tomorrow-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1179163-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसान नौजवान बचाओ यात्रा करेगी हक की आवाज को बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसान नौजवान बचाओ यात्रा करेगी हक की आवाज को बुलंद
विज्ञापन
- केरल में जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने मनाई खुशियां
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें मंगलवार को होने वाली किसान नौजवान बचाओ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में इसकी विस्तृत चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रंजन शर्मा ने कहा कि किसान और नौजवान आज सबसे अधिक परेशान हैं। यह यात्रा उनके हक और अधिकार की आवाज को बुलंद करने का माध्यम बनेगी। कार्यक्रम आयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन का रूप लेगी।
बैठक के उपरांत केरल में कांग्रेस को मिले प्रचंड बहुमत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। सैय्यद सलीमुद्दीन शाह, सचिन शर्मा, केडी शर्मा, राजू महरौल, विनोद शर्मा, नरेश नेगी, यासिर सैफी, मगन शर्मा, कामिल सभासद, अनिल शर्मा उपस्थित रहे।