{"_id":"574f48ff4f1c1b1f5c109422","slug":"congress-ke-baagi-vidhayak","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के बागी विधायकों को लेकर भाजपा ने किया गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के बागी विधायकों को लेकर भाजपा ने किया गलत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम में बाबा यतिंद्रानंद जी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने गलत फैसला लिया है। कांग्रेस के बागी विधायकोें को पार्टी में लेने का खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। इसका असर यूपी के विधानसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है।
महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने बुधवार दोपहर पल्लवपुरम फेज दो में भाजपा नेता सुनील भराला के आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में जंगलराज है, यहां मुस्लिमों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
सपा दूसरों पर आरोप लगाती है, लेकिन खुद तुष्टीकरण की राजनीति करती है। अब वह प्रदेश में दोबारा नहीं आएगी। बिसहाड़ा कांड पर कहा कि सपा सरकार की करतूत सामने आ गई है। मृतक इकलाख के परिवार को इतना ज्यादा मुआवजा दिया गया, जितना किसी और पीड़ित को नहीं दिया। अब गोमांस की पुष्टि होने से सपा सरकार की किरकिरी हुई है। साथ ही सपा की इस राजनीति से भारत की छवि धूमिल हुई है। बेकसूर जेल में बंद हैं और राज्य सरकार वोटों की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेता सुनील भराला ने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट को यूपी सरकार ने आठ माह तक दबाकर रखा। सरकार को इकलाख के परिवार को दी गईं सभी सुविधाएं वापस लेनी चाहिए और जेल में बंद 17 लोगों को बाहर निकालना चाहिए। इस दौरान अजय भराला, शिवकुमार राणा, प्रदीप ढढरा, अंकुर मुखिया, सौरभ, राजीव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
महामंडलेश्वर से टोल मांगना पड़ा महंगा
टोल प्लाजा पर महामंडलेश्वर की गाड़ी से टोल मांगना टीसी को महंगा पड़ गया। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा पर हंगामा किया और 15 मिनट तक टोल फ्री करा दिया।
महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज बुधवार को हरिद्वार से मोदीपुरम आ रहे थे।
टोल प्लाजा पर टीसी ने गाड़ी चालक से टोल मांगा तो उसने महामंडलेश्वर के बारे में जानकारी दी, लेकिन टीसी नहीं माना। काफी देर बहस होती रही। इस बीच महामंडलेश्वर ने इसकी सूचना राष्ट्रीय किसान विकास मोर्चा के अध्यक्ष अजय भराला को दी।
भराला तुरंत ही पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और टोल फ्री करा दिया। इस बीच सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान मौके पर पहुंचे और टोल को फ्री होने से रोका। महामंडलेश्वर ने टोल अधिकारियों को पूरी बात बताई। उन्होंने कहा कि लोकल की गाड़ी होने के बावजूद टोल लिया जा रहा है, जो गलत है।
अजय भराला ने बताया कि महामंडलेश्वर के पास में मेरी गाड़ी थी, जो लोकल है। इसके बावजूद भी टोल मांगा गया। टोलकर्मी अगर नहीं सुधरे तो फिर धरना दिया जाएगा। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि महामंडलेश्वर की गाड़ी से कोई टोल नहीं लिया गया। लाइन में भीड़ होने के कारण उन्हें निकलने में देरी हो गई थी।