फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress committed the crime of changing the constitution: Sangeet Som

संविधान को बदलने का अपराध कांग्रेस ने किया : संगीत सोम

Fri, 30 May 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Congress committed the crime of changing the constitution: Sangeet Som
सरधना। ब्लॉक सभागार में रानी अहिल्याबाई की जयंती पर कार्यक्रम में विचार रखते पूर्व विधायक ठा.  
सरधना/सरूरपुर। ब्लॉक सभागार में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सोम, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला रही।
विज्ञापन

पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 1725 में हुआ था। रानी अहिल्याबाई ने अपने समय में दूरदर्शी निर्णय लिए। वर्तमान परिदृश्य का जिक्र करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि वह अपनी जेब में एक लाल किताब रखकर घूमते हैं जो कोरी है और देशभर में संविधान बदलने का आरोप भाजपा सरकार पर लगाते हैं। लेकिन यह नहीं बताते कि करीब 85 बार संविधान को बदलने का अपराध कांग्रेस पार्टी ने ही किया है। डॉ. मीनाक्षी भराला ने मातृ शक्ति से आह्वान किया कि अपनी शक्ति को पहचानो और देश के इस बदलाव में अपना योगदान करें। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने की। इस दौरान बीडीओ विजय सक्सेना, हितेशपाल, विनोद जैन, राजीव जैन, शानू जैन, सुमित, सुनील कुमार, संजीव कुमार, ललित गुप्ता, सुभाष वेद, राहुल पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अहिल्याबाई होल्कर के महान व्यक्तित्व को स्मरण किया
सरूरपुर। विकास खंड सभागार में सम्मेलन में भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने विचार रखे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान ने की। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन, लोकसेवा, नारी शक्ति और आदर्श शासन प्रणाली के प्रेरणास्रोत अहिल्याबाई होल्कर के महान व्यक्तित्व को स्मरण करने का एक प्रयास है। इस दौरान आयुष चपराणा, रविंद्र चौहान, आदेश कसाना, प्रदीप शर्मा, राकेश भारद्वाज, गौतम चौधरी, अजित चौहान, कृष्णपाल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed