फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Congress will not be aligned with any party, would form government on its own '

'कांग्रेस का किसी दल से नहीं होगा गठबंधन, अपने दम पर बनाएगी सरकार'

Sun, 25 Dec 2016 11:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 25 Dec 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
'Congress will not be aligned with any party, would form government on its own '
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रिय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस का किसी दल से गठबंधन नहीं होगा। विपक्षी गठबंधन को लेकर अफवाह कर रहे हैं। कांग्रेस अपने दम पर यूपी में सरकार बनाएगी। नोटबंदी से परेशान जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। केंद्र सरकार ने देश की 70 साल की उपलब्धियों को मिट्टी में मिला दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को गुलाम नबी बिजनौर जाते समय कुछ समय के लिए कमिश्नरी आवास चौराहे पर रुके। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता 20-25 साल से विपक्षी दलों को झेल रही है। जनता जान चुकी है कि अब केवल उप्र को खुशहाल बनाने के लिए कांग्रेस ही है। उप्र में अभी किसी भी दल से कोई गठबंधन की बात नहीं है। कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। केंद्र सरकार ने नोटबंदी करके जनता के मुंह से निवाला छीन लिया है। लोगों के हाथों से रोजगार चला गया है। देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। अपने ही रुपये लेेने के लिए पूरे पूरे दिन लाइनों में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने किया स्वागत
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद, एससी/एसटी आयोग के चेयरमैन पीएल पूनिया, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल, नसीब सिंह का मेरठ में जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। सुबह से ही कांग्रेसी मोहिउद्दीनपुर, परतापुर, रिठानी, बिजली बंबा, तेजगढ़ी चौराहा, चौ. चरण सिंह विवि के सामने, कमिश्नरी आवास चौराहा, रक्षापुरम मोड़ पर एकत्र हो गए थे। मोहिउद्दीनपुर में जगदीश शर्मा और अन्य कांग्रेसियों के बीच गुटबाजी नजर आई। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा, प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, जगदीश शर्मा, पंडित सत्यप्रकाश गौतम, चौ. यशपाल सिंह, अनिल प्रमुख, सलीमुद्दीन शाह, अखिल कौशिक, अरुण त्यागी, संजय गोयल, अनस खान, प्रदीप अरोड़ा, रोहित गुर्जर, अवनीश काजला, अनवार कुरैशी, हरकिशन वर्मा, रमेश धींगड़ा, सुमित शर्मा, मोनिंदर सूद, महेंद्र गुर्जर, एनके सिंह, राकेश कुशवाहा, नईम, शम्मी, सपना सोम, डॉ. उमाशंकर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed