फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Confrontation with the Tehsil team; team returns after conducting the land measurement.

Meerut News: तहसील अफसरों के सामने उलझे, पैमाइश कर लौटी टीम

Mon, 22 Jun 2026 07:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 22 Jun 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Confrontation with the Tehsil team; team returns after conducting the land measurement.
डूंगर गांव में चकरोड़ विवाद निपटाने पहुंची थी टीम, सात घंटे चली मशक्कत, एक पक्ष नहीं हुआ सहमत
विज्ञापन

भाजपा नेता और किसानों के बीच चल रहा विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। डूंगर गांव में भाजपा नेता और किसानों के बीच चकरोड को लेकर चल रहे विवाद को निपटाने के लिए सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव में पैमाइश के लिए पहुंची। सात घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद भी तहसील टीम द्वारा की गई पैमाइश से एक पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और टीम निशानदेही करके लौट गई। पुलिस की मौजूदगी में हुई पैमाइश के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस और नोकझोंक हुई।
सोमवार को तहसील कर्मियों की टीम नायब तहसीलदार आदेश कुमार के साथ भारी पुलिस बल को लेकर सोमवार को दस बजे गांव में मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को बुलाकर पहले काफी देर तक समझाया लेकिन जब सहमति नहीं बन पाई तो टीम ने पैमाइश शुरू की गई। महेंद्र पक्ष ने टीम से कहा कि जो चकरोड की पैमाइश की जा रही है। उक्त चकरोड के बराबर में सरकारी सिंचाई की नाली है। उसको भी रकबे के अनुसार पैमाइश कर चालू कराया जाए और जब तक सिजरा दुरुस्ती का आदेश तहसील के अभिलेख में दर्ज न हो तब तक पैमाइश न की जाए। यह सुनकर दूसरे पक्ष ने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

महेंद्र पक्ष ने आरोप लगा हंगामा करना शुरू कर दिया कि तहसील टीम राजनीतिक दबाव में एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है,जो न्यायोचित नहीं है। टीम ने दूसरे किसान के खेतों की पैमाइश कर निशानदेही करनी चाही तो वह भी एक बार को संतुष्ट नहीं हुआ। हालांकि बाद में दूसरे पक्ष ने अपनी सहमति जता दी। बाद में टीम सिजरा के अनुसार पैमाइश कर निशानदेही की कार्रवाई कर लौट गई। टीम में नायब तहसीलदार आदेश कुमार , कानूनगो मुनेश सोम, लेखपाल शिवानी, कृष्णा पाल सिंह, विनीत सिंह आदि शामिल रहे। नायब तहसीलदार आदेश कुमार का कहना है कि राजस्व अभिलेख के अनुसार चकरोड की निशानदेही कर चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
भाजपा नेता बलराज डूंगर के भाई व पूर्व प्रधान गजराज सिंह का दो माह पूर्व गांव निवासी महेंद्र व कर्ण सिंह से चकरोड़ को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें पूर्व प्रधान गजराज सिंह पर विपक्षियों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। पिछले माह भी तहसील टीम चकरोड को कब्जा मुक्त कराने के लिए गांव में पहुंची थी, लेकिन उस समय महेंद्र पक्ष ने चकबंदी में बगैर पैमाइश किए ही बैरंग लौट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed