{"_id":"607c99308ebc3e592071ec7b","slug":"conflict-over-illegal-construction-three-people-challaned-in-peace-sardana-news-mrt53507114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर कहासुनी, तीन लोगों का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर कहासुनी, तीन लोगों का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन

सरधना। नगर में पांडु शिला रोड स्थित तालाब के निकट विवादित भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर रविवार को दो पक्षों में कहासुनी हो गई। सपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने अवैध निर्माण कर रहे तीन लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। इस भूमि का वाद कोर्ट में चल रहा है।
मोहल्ला पांडु शिला रोड पर तालाब की भूमि के निकट कुछ लोगों के मकान बने हुए हैं। जिसमें तालाब की तरफ भी कुछ अवैध निर्माण किए हुए हैं। जिसे लेकर एक वाद कोर्ट में भी चल रहा है। रविवार को कुछ लोग विवादित भूमि पर पूर्व के ही निर्माण की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। जिस पर मोहल्ला बेलदारान निवासी सपा नेता पंकज जैन ने उन्हें निर्माण से रोकना चाहा तो कहासुनी हो गई। जिसके बाद सपा नेता ने पुलिस से शिकायत की। जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर कुछ लोग पुराने निर्माण की मरम्मत करते मिले, जिस पर पुलिस ने मौके से अवैध निर्माण कर रहे तीन लोगों को पकड़ लिया। जिसमें मांगेराम पुत्र चतरू, राजेश पुत्र विशंबर, प्रवेश पुत्र जयप्रकाश निवासी मोहल्ला बूढ़ा बाबू का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया।