{"_id":"5e68a6a08ebc3eeadd76ad98","slug":"conflict-in-two-side-and-one-boy-injured-in-a-village-of-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, एक युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, एक युवक की हालत गंभीर
Wed, 11 Mar 2020 02:25 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 11 Mar 2020 02:25 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में होली के दिन दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और लाल घेरे में हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में होली के दिन यानी मंगलवार को वाल्मीकि और कश्यप समाज के लोगों में पुराने विवाद के चलते संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। इसमें कश्यप समाज का एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस आधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया। पुलिस ने घायल राजकुमार उर्फ फौजी को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: होली पर शराब पीने से मना करने पर कहासुनी, फिर घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम
विज्ञापन
बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला में कुछ दिनों पहले कश्यप समाज की ओर से वाल्मीकि समाज के एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। वहीं होली के दिन यानी मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
कश्यप समाज के लोगों का आरोप है कि वाल्मीकि समाज के लोगों ने धारदार हथियार से राजकुमार उर्फ फौजी पर हमला कर दिया। राजकुमार को बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/