फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   conflict between two group

गांव अमरगढ में दो पक्षों में लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों से सात घायल हो गए।

Mon, 22 Jul 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
conflict between two group
पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। गांव अमरगढ़ में शनिवार रात दुकान से उधार दिए सामान के डेढ़ सौ रुपये मांगने पर मारपीट कर दी। उनमें जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से पांच तथा दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
गांव अमरगढ़ निवासी जगपाल पुत्र खिम्मा ने गांव में दुकान कर रखी है। वह बीती रात दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक सामान लेने आया। उसने उक्त युवक से उधार के 150 रुपये का तकादा किया। इस पर आरोपी आग बबूला हो गया।
विज्ञापन

आरोपी कुछ देर बाद अपने साथ तीन लोगों को लेकर लौटा। उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बीच बचाव में आए उसका भाई जगमाल, परमाल, भाभी प्रीति तथा छोटू को भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोसियों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने चार को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष से मारपीट में सोनू पुत्र चंदर तथा सुमरती घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed