फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict between the two side in Chirodi village of Meerut, firing, and four people injured

मेरठ में जातीय संघर्ष, दो युवकों को लगी गोली और दो को पीट-पीटकर किया अधमरा, तनाव

Tue, 30 Apr 2019 01:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Conflict between the two side in Chirodi village of Meerut, firing, and four people injured
अस्पताल में भर्ती घायल युवक और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दौराला थाना क्षेत्र के चिरौड़ी गांव में सोमवार देर रात जातीय संघर्ष हो गया। अनुसूचित जाति के चार युवकों के घरों पर गांव के ही जाट पक्ष के एक दर्जन युवकों ने क्रिकेट बैट व सरियों से हमला बोला। इस दौरान पिस्टल से फायरिंग में दो युवकों को गोली लगी, जबकि दो अन्य युवकों को पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। देर रात तक गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुछ माह पूर्व गांव निवासी अनुसूचित समाज के जितेंद्र की गांव के ही जाट बिरादरी के एक युवक से कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते आरोपी जाट पक्ष के युवक जितेंद्र से रंजिश रखते थे। बताया गया कि सोमवार को जितेंद्र अपने दोस्त अमरदीप, सचिन और नितिन के साथ खेत में गन्ने की बुवाई कर गांव लौट रहा था। 
विज्ञापन


इस दौरान गांव के बाहर रजवाहे के किनारे अपने एक दर्जन साथियों के साथ खड़े आरोपी जाट पक्ष के युवकों ने चारों दोस्तों को घेर लिया और क्रिकेट बैट व लोहे के सरियों से हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पिस्टल से चारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में जितेंद्र के पेट में जबकि अमरदीप को जांघ और पैर में दो गोलियां लगीं। आरोपियों ने नितिन व सचिन को पीटकर अधमरा कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसओ दौराला रितेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत बिगड़ने पर घायलों को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने जाट पक्ष के राजन, शिंटू और जगन व एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।

थाने पर हंगामा, एसओ को घेरा
देर रात अनुसूचित जाति के लोगों ने एसओ दौराला रितेश कुमार का घेराव कर थाने पर जमकर हंगामा किया। पीड़ित पक्ष के लोगों का आरोप था कि जाट पक्ष के लोग पहले से धमकी दे रहे थे। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान पुलिस पर भी आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एसओ ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है।

तनाव जैसी बात नहीं
दोनों पक्षों में आपसी विवाद हुआ है। पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - डॉ अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed