फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   conference in RG college on 28 feb

आरजी कॉलेज में 28 को होगा पुरातन छात्रा सम्मेलन

Fri, 26 Feb 2021 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
conference in RG college on 28 feb
आरजी कॉलेज में 28 को होगा पुरातन छात्रा सम्मेलन
विज्ञापन

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में 28 फरवरी को पुरातन छात्रा सम्मेलन और वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा। पुरातन छात्रा समिति की ओर से कॉलेज परिसर में ही यह आयोजन कराया जा रहा है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपशिखा शर्मा ने बताया कि समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पांच पुरातन छात्राएं सम्मानित होंगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1948 से अब तक कॉलेज से बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएड, एमए, एमएससी, एमकॉम (संस्थागत) उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को महाविद्यालय में आमंत्रित किया जाता रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज की पुरातन छात्र समिति को पंजीकृत भी कराया जा चुका है। छात्राओं को दस वर्षीय या आजीवन सदस्यता लेने की सुविधा भी रहेगी। पुरातन छात्र समिति की सचिव डॉ. कुमकुम पारीक ने बताया कि आजीवन सदस्य बनने पर प्रति वर्ष कॉलेज आने, लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ने, कॉलेज को सुविधाएं उपलब्ध करवाने, गरीब छात्राओं को छात्रवृत्ति देने सहित अन्य सुविधाओं का अवसर मिलेगा। कोषाध्यक्ष डॉ. नीना बत्रा ने बताया कि छात्राएं अन्य जानकारी के लिए समिति के पदाधिकारियों से कार्य दिवस पर संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन के लिए संगीता कुमार, निशि जैन, डॉ. अर्चना रानी, कैप्टन डॉ. अंजुला राजवंशी, डॉ. नाजिमा इरफ़ान, डॉ. पूनम लता सिंह, डॉ. मंजरी पाल, अमृत अग्रवाल, प्रतिभा त्यागी, रेखा जैन, मुक्ता जैन, सुरेखा कश्यप, शैल अग्रवाल, सरिता जैन की ओर से सहयोग दिया जा रहा है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed