सरधना। नगर के मोहल्ला बूढ़ा बाबू में डॉ. फुरकान सरधनवी के आवास पर तामीर-ए-हयात सोसाइटी के उपाध्यक्ष तसलीम अहमद खान एडवोकेट के देहांत पर शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद रिजवान तथा संचालन सोसायटी के सचिव डॉ. फुरकान सरधनवी ने किया। सभा की शुरुआत नायला मिर्जा ने नात पाक से की। वक्ताओं ने सोसाइटी के उपाध्यक्ष की जीवनशैली पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि तसलीम एडवोकेट के देहांत से सरधना का बड़ा नुकसान हुआ है। वह एक महमाननवाज और उत्तम स्वभाव वाले व्यक्ति थे। उनके देहांत से सोसाइटी का एक अच्छा, सच्चा, कर्मठ और ईमानदार उपाध्यक्ष चला गया। आखिर में मौलाना मोहम्मद रिजवान ने मरहूम के लिए मगफिरत की दुआ कराई। इस दौरान पूर्व चेयरमैन असद गालिब, रियाजुद्दीन, नदीम खान, अलाउद्दीन मिर्जा, मौलाना रिजवान, डॉ. खालिद, डॉ. शाकिर हसन, आबिद कुरैशी मौजूद रहे।