Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conclusion of the Samaveda Khanda Parayana Mahayajna with the Purnahuti (final oblation)

Meerut News: सामवेद खंड पारायण महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन

Fri, 06 Nov 2026 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Conclusion of the Samaveda Khanda Parayana Mahayajna with the Purnahuti (final oblation)
महर्षि दयानन्द सरस्वती इण्टर कॉलिज, पिलौना बीसवें सामवेद खंड पारायण महायज्ञ में यज्ञ में राज्यम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज, पिलौना में आयोजित तीन दिवसीय 20वें सामवेद खंड पारायण महायज्ञ का शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इस तीन दिवसीय धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान ने संपूर्ण क्षेत्र को वैदिक मंत्रोच्चार और सात्विक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन राज्यमंत्री दिनेश खटीक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश प्रधान, हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल और भाकियू (अराजनैतिक) के धर्मेंद्र मलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक जोगेंद्र धामा व प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। यज्ञवेदी पर आहुतियां देते हुए मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि यज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान मात्र नहीं है, अपितु यह पर्यावरण शुद्धि, जन-स्वास्थ्य, आरोग्य और हमारी सनातन वैदिक परंपरा का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद के महान विचारों पर चलकर ही एक सशक्त, व्यसनमुक्त और कुरीति-मुक्त समाज का निर्माण संभव है। ऐसे पवित्र आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को उनकी मूल जड़ों और उत्तम संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महायज्ञ का संचालन एवं समापन आचार्य भुवन चंद्र शास्त्री द्वारा किया गया। धर्मसभा के दौरान स्वामी सच्चिदानंद महाराज और कंवरपाल शास्त्री ने अपने उपदेशों और ज्ञानवर्धक विचारों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में मास्टर सहेंद्र, महेंद्र सिंह, एडवोकेट समीर त्यागी, दिलावर सिंह, डॉ. गुंजन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

महर्षि दयानन्द सरस्वती इण्टर कॉलिज, पिलौना बीसवें सामवेद खंड पारायण महायज्ञ में यज्ञ में राज्यम

महर्षि दयानन्द सरस्वती इण्टर कॉलिज, पिलौना बीसवें सामवेद खंड पारायण महायज्ञ में यज्ञ में राज्यम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed