फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Concern over the adverse effects of chemical fertilizers; call to adopt organic farming.

Meerut News: रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव पर चिंता, जैविक खेती अपनाने का आह्वान

Mon, 03 Aug 2026 07:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Concern over the adverse effects of chemical fertilizers; call to adopt organic farming.
खरखौदा के गांव बिजौली में किसान यूनियन (अराजनीतिक) की बैठक में पहुंचे लोग ( किसान यूनियन कार्यक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव बिजौली में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने सोमवार को चाय पर चर्चा का आयोजन किया। कार्यक्रम संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत त्यागी (संजय त्यागी) के आवास पर हुआ। इसमें रासायनिक खाद और कीटनाशक के बढ़ते प्रयोग पर चिंता जताई गई।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह ने किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम करने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों से जैविक खेती को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

हरिनाम सिंह ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से भूमि की उर्वरता घट रही है। इससे खाद्यान्न की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। रासायनिक अवशेषों के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने किसानों से धीरे-धीरे रासायनिक खाद और कीटनाशकों का उपयोग कम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैविक खेती के लाभ और प्रोत्साहन
जैविक खेती को गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट और जीवामृत जैसे प्राकृतिक संसाधनों से अधिक टिकाऊ बनाया जा सकता है। इससे उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ने के साथ-साथ किसानों की लागत भी कम होगी। उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्यान्न उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती के लिए तकनीकी जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। भाकियू अराजनीतिक के मेरठ जिला अध्यक्ष कालू प्रधान और हापुड़ जिला अध्यक्ष हरण सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। किसानों ने खेती को पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed