फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Concern expressed over the declining population of Jain community

Meerut News: जैन समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता जताई

Thu, 16 Jan 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Concern expressed over the declining population of Jain community
मेरठ। ऋषि नगर बागपत रोड स्थित 1008 अभिनंदन नाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में बुधवार को आचार्य ज्ञेय सागर व मुनि नियोग सागर ने प्रवचन दिए। नियोग सागर महाराज ने प्रवचन ने कहा कि हम सबको प्रात: जल्दी उठकर मंदिर में आना चाहिए। इससे बच्चों को अच्छे संस्कार मिलते हैं। माह में अष्टमी व चतुर्दशी का उपवास रखना चाहिए। इससे कई प्रकार की बीमारियों से बचाव होता है, साथ ही आत्म साधना भी होती है। सभी के बच्चे अपने मां-बाप से ही संस्कार लेते हैं। इस मौके पर महाराज ने जैन समाज की घटती हुई जनसंख्या पर भी चिंता जताई। उन्होंने सभी को चेताया और कहा कि आने वाले समय में सुरक्षा कैसे हो सकती है, इसकी सभी को चिंता करनी चाहिए। 20 जनवरी को बड़े गांव जैन मंदिर जिला बागपत में होने वाली जनेश्वरी दीक्षा के लिए सभी को जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मंदिर मंत्री विजय कुमार जैन, एडवोकेट अनिल जैन, नितिन जैन, वीरेंद्र जैन, संजय जैन, अनिल जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed