{"_id":"6a985084b5be6a68650fbf37","slug":"computer-operator-arrested-for-embezzling-government-rations-by-misusing-biometrics-meerut-news-c-72-1-mct1011-158716-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बायोमेट्रिक का दुरुपयोग कर सरकारी राशन का गबन, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बायोमेट्रिक का दुरुपयोग कर सरकारी राशन का गबन, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट-मुरादाबाद के लिए ध्यानार्थ
बायोमेट्रिक का दुरुपयोग कर सरकारी राशन का गबन, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राशन वितरण प्रणाली में आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का दुरुपयोग कर पात्र लाभार्थियों के खाद्यान्न का फर्जी तरीके से आहरण कराने के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की मेरठ सेक्टर टीम ने बुधवार को वांछित कंप्यूटर ऑपरेटर मुरादाबाद निवासी अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। उसने अपने आधार नंबर का 56 बार इस्तेमाल कर कंप्यूटरीकृत राशन वितरण प्रणाली में हेराफेरी की थी।
ईओडब्ल्यू एसपी राजीव दीक्षित ने बताया कि जुलाई 2018 में मुरादाबाद के थाना नागफनी में राशन वितरण प्रणाली में फर्जीवाड़े को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप था कि आरोपी ने बायोमेट्रिक तकनीक का दुरुपयोग किया। कंप्यूटर प्रणाली में पहले से दर्ज लाभार्थियों के आधार नंबर को एडिट कर आधार नंबर दर्ज किए गए और ई-पास मशीन पर अंगूठे का इस्तेमाल कर राशन का फर्जी तरीके से आहरण कर लिया था।
मामले की जांच ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर को सौंपी गई थी। जांच के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय मुरादाबाद में अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात रहे अविनाश कुमार की भूमिका सामने आई थी। जांच में पाया गया कि उसने अन्य सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर कंप्यूटरीकृत राशन वितरण प्रणाली का दुरुपयोग करने में सहयोग किया। ईओडब्ल्यू के अनुसार आरोपी ने अपने आधार नंबर का 56 बार इस्तेमाल कर बायोमेट्रिक माध्यम से ई-पास मशीन के जरिये पात्र लाभार्थियों के खाद्यान्न का आहरण कराने में सहयोग किया था। इसके बाद से आरोपी मुकदमे में वांछित चल रहा था। ईओडब्ल्यू टीम ने बुधवार को आरोपी अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -