फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complete the survey work by June 30

Meerut News: 30 जून तक पूरा करें सर्वे का कार्य

Wed, 03 Jun 2026 08:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 03 Jun 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Complete the survey work by June 30
पदभार संभालने के बाद उप गन्ना आयुक्त ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ परिक्षेत्र के नवनियुक्त उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही बुधवार को परिक्षेत्र के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी चीनी मिल अधिकारियों व विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सर्वे का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 30 जून तक कार्य पूरा करने को कहा।
उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि गन्ना सर्वेक्षण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि संपूर्ण गन्ना अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। सर्वेक्षण के आधार पर ही गन्ना क्षेत्रफल, उत्पादन संभावनाएं, चीनी मिलों की पेराई क्षमता, गन्ना आपूर्ति व्यवस्था, कैलेंडर निर्माण तथा किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की रूपरेखा निर्धारित होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सर्वेक्षण आंकड़े शुद्ध होंगे तो किसानों को पर्ची वितरण, गन्ना मूल्य भुगतान तथा अन्य सुविधाओं का लाभ भी पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को सर्वेक्षण संबंधी शिकायत होने पर उसका त्वरित निस्तारण किया जाए। बैठक में मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, अलीगढ के साथ-साथ कई जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed