फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complete solution: Eight out of 89 complaints resolved

संपूर्ण समाधान : 89 में से आठ शिकायतों का निस्तारण

Mon, 08 Sep 2025 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Complete solution: Eight out of 89 complaints resolved
संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनते एडीएम एफ और एसडीएम आदि। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (एफ) सूर्यकांत द्विवेदी ने तहसील व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 89 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर आठ का ही निस्तारण हो सका।
अपर जिलाधिकारी एफ ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह, सीओ संजय जायसवाल, तहसीलदार निरंकार सिंह आदि अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतों को सुना। धीरेंद्र सांधन ने कृषि भूमि का पैमाइश कराने, वीर सिंह मवाना हाउस टैक्स का सही निर्धारण कराने, शिव कुमार पुट्ठी ने रास्ते से अतिक्रमण हटाने, हरीश मोहन मोड़ खुर्द ने भूअभिलेखों में नाम सही कराने, नरेंद्र हस्तिनापुर ने काॅलोनी में बिजली के खंभे लगवाने, सुमेर चंद बहसूमा ने बिजली बिल व मीटर सही कराने, संजय सिंहपुर ने राशन कार्ड बनवाने, आदेश अगवानपुर ने कृषि भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, नरेंद्र कुमार परीक्षितगढ़ ने खतौनी में नाम सही कराने, चतरसैन अगवानपुर ने मकान के लिए आर्थिक मदद दिलाने, नदीम मवाना ने खेत में बिना अनुमति के विद्युत टावर लगाने, अंकुर सोना ने राशन डीलर की जांच कराने, सोमेंद्र लावड़ ने आधार कार्ड में नाम सही कराने की मांग की।
विज्ञापन

किसान मजदूर उत्थान मोर्चा ने सांकेतिक धरना देकर सीएम के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। मिल शुरु होने से पहले गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने, गन्ना भुगतान विलंब से होने पर ब्याज का भुगतान कराने, आवारा पशुओं को पकड़वाने, तिगरी बाईपास से रजबहा तक टूटी सड़क का निर्माण कराने आदि की मांग की। एडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों के प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed