फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint to SDM on land grabbing

Meerut News: जमीन कब्जाने पर एसडीएम से शिकायत

Mon, 25 May 2026 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Complaint to SDM on land grabbing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के मोहल्ला तगायान निवासी महिला ने रिश्तेदार पर जमीन पर अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसडीएम सरधना को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला तगायान निवासी ममता त्यागी पुत्री महेश चंद्र त्यागी ने बताया कि यह भूमि उसे और उसके भाई अंकुर त्यागी को पैतृक संपत्ति के रूप में मिली है। आरोप है कि उसके परिवार के लोग अपनी भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। इसी दौरान उसने उनकी जमीन के हिस्से पर भी कब्जा कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि उसका भाई बाहर रहता है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी लगातार जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। महिला के अनुसार 20 मार्च की शाम आरोपी ने उनके हिस्से में भी निर्माण कार्य शुरू करा दिया। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि मामले की शिकायत थाना सरधना पुलिस से भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसडीएम से मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कराने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed