फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint to SDM about illegal soil mining near the farm

Meerut News: खेत के पास अवैध मिट्टी खनन की एसडीएम से शिकायत

Sun, 30 Nov 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Complaint to SDM about illegal soil mining near the farm
सरधना। तहसील के जसड़ सुल्ताननगर गांव के निवासी किसान कमरूदीन ने अपने खेत के पास अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की शिकायत एसडीएम से की है। किसान का आरोप है कि इससे उसकी फसल को भारी नुकसान हुआ है और खेत का स्तर भी नीचे हो रहा है।
विज्ञापन

गांव जसड़ सुल्ताननगर निवासी कमरूददीन ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके खेत के बराबर में रहने वाली किसान अपने खेत में बिना अनुमति मिट्टी का खनन करा रही हैं। शिकायत में कहा गया है कि लगातार हो रहे खनन से कमरूददीन का खेत नीचे हो जाएगा और मिट्टी की उपजाऊ क्षमता पर भी असर पड़ेगा। किसान का कहना है कि कुछ दिन पहले जब उन्होंने मिट्टी खनन रोकने के लिए कहा तो आरोपी पक्ष ने उनके साथ अभद्रता की और फर्जी कागज़ दिखाकर खनन की अनुमति होने का दावा किया। जबकि उनके पास कोई वैध अनुमति नहीं है। किसान का कहना है कि अवैध खनन से उनकी गन्ने की आधे से अधिक फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना थाना सरूरपुर में भी दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसान ने एसडीएम से अवैध खनन पर रोक लगाने और आरोपी पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed