फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint to SDM about illegal occupation of pond land

Meerut News: तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की एसडीएम से शिकायत

Mon, 16 Feb 2026 08:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Complaint to SDM about illegal occupation of pond land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बा हर्रा के कुछ लोगों ने तालाब की भूमि पर निर्माण को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कस्बावासियों ने बताया कि भूमि राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि तालाब के आसपास आबादी बसी हुई है। आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा तालाब की भूमि पर पार्क और नाले का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा उक्त भूमि को अपनी निजी संपत्ति बताते हुए उस पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ व्यक्तियों ने पूर्व में भूमि का विक्रय धार्मिक स्थल के नाम कर दिया था, बावजूद इसके अब वह तालाब की शेष भूमि पर भी कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल पर भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं में खालिद, हामिद, मनव्वर, आकिल सहित अन्य निवासियों ने एसडीएम से मौके की जांच कर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed