{"_id":"6ac3d8f9720d3158d70e09b8","slug":"complaint-regarding-the-construction-of-an-illegal-colony-on-government-land-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1321880-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरकारी जमीन पर अवैध कॉलोनी बनने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरकारी जमीन पर अवैध कॉलोनी बनने की शिकायत
विज्ञापन
- विकास प्राधिकरण में शिकायती पत्र दिया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के पचगांव पट्टी अमर सिंह गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध कॉलोनी बनने की शिकायत सोमवार को ग्रामीणों ने मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के उपाध्यक्ष से की है। उन्होंने सरकारी भूमि की पैमाइश कराकर अवैध निर्माण हटाने की मांग की।
शिकायतकर्ता पूर्व प्रधान ने बताया कि गांव जाने वाले रास्ते के पास कृषि भूमि स्थित है। आरोप है कि एक बिल्डर ने कुछ जमीन खरीदी है। वहां पर कॉलोनी बनाने का काम चल रहा है। ग्रामीणों का कहना कि खरीदी गई भूमि के अतिरिक्त करीब 500 गज सरकारी जमीन पर भी कब्जा किया गया है। इस पर चाहरदीवारी और रास्ते बनाए जा रहे हैं। कब्जा हटाने की मांग की है।
-- -- -- -