फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint regarding illegal encroachment on roads and government land in Assa.

Meerut News: अस्सा में रास्ते व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत

Mon, 27 Jul 2026 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Complaint regarding illegal encroachment on roads and government land in Assa.
रास्ते के संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन देते गांव अस्सा के लोग। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव पंचायत अस्सा में आम रास्ते और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर गांव निवासी नरेशपाल ने ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र तहसीलदार को सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित नरेशपाल का आरोप है कि उनके पड़ोसी सुल्तान ने अपने घर के सामने आम रास्ते व सरकारी जमीन पर दो ट्रैक्टर, स्पेलर और समरसेबल/नलकूप लगाकर अवैध कब्जा कर रखा है। 17 जुलाई को हुई बारिश के बाद रास्ते में जमा कूड़ा व मिट्टी उनके घर के सामने एकत्र कर दी गई। विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों द्वारा गाली गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई, जिस पर पीड़ित को आपातकालीन 112 पुलिस बल को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से तहसीलदार निरंकार सिंह से मांग की है कि मौके का राजस्व व पुलिस टीम से निरीक्षण कराकर आम रास्ते से खड़े वाहनों और समरसेबल को हटवाया जाए, ताकि सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके और संभावित विवाद से बचा जा सके। पत्र पर दिलशाद, विशांत, सतीश, विशु, प्रियांसु, कृष्ण, मोनूपाल, प्रतीक कुमार, सचिन शर्मा, रमेशपाल आदि के नाम हैं। तहसीलदार ने टीम भेजकर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed